KAUSHAMBI NEWS: पईसा थाना क्षेत्र के मल्हूपुर गांव की एक महिला का आरोप है कि दो दिन पहले लड़कों के झगड़े को लेकर विपक्षी मारपीट कर धमकी देने लगे, पीड़िता की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है। पईसा थाना क्षेत्र के मल्हूपुर गांव निवासी साबरीन बानो पत्नी चांद बाबू ने पईसा पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि शुक्रवार की दोपहर तीन बजे के करीब उसका नौ वर्षीय पुत्र रहमान व पड़ोस का एक लड़का हसनैन आपस में लड़ रहे थे, पीड़िता का आरोप है कि उसके मना करने पर पड़ोस के विपक्षी घर में आकर गाली गलौच करते हुए मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने लगे। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने हसनैन की मां अनीशा , रन्नो , साबिर व बरकत के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है।



