KAUSHAMBI NEWS: पईसा थाना क्षेत्र के एक गांव की एक नाबालिक किशोरी मां की डांट से क्षुब्ध होकर घर से फरार हो गई, परिजनों ने खोजबीन के बाद गुमशुदगी दर्ज कराई है। पईसा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक महिला ने पईसा पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसकी 15 वर्षीय नाबालिग बेटी शुक्रवार को फोन चला रही थी जिसके चलते डांट दिया, पीड़िता के मुताबिक शुक्रवार की शाम पांच बजे के करीब उसकी पुत्री क्षुब्ध होकर कही चली गई काफी खोजबीन के बाद भी कोई सुराग नहीं लगा। पीड़िता की शिकायत पर गुमशुदगी दर्ज कर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।





