KAUSHAMBI NEWS: मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के रामपुर मड़ूकी गांव में मामूली बात को लेकर विपक्षियों ने पीड़ित के साथ मारपीट कर घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी देने लगे, शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।
मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के रामपुर मड़ूकी गांव निवासी आशमा बानो पत्नी शमीम ने मंझनपुर पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि एक माह पहले बकरी व भैस के संबंध में पड़ोसियों से विवाद हुआ था, जिसको लेकर उसे व उसके परिवार को धमकी मिली थी, पीड़िता का आरोप है कि शनिवार की रात साढ़े आठ बजे के करीब विपक्षी उसके पति शमीम पर लाठी डंडा से हमला कर घायल कर दिया और गाली गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी देकर चले गए। पीड़िता की शिकायत पर मंझनपुर पुलिस ने सूरजपाल , व विक्रम उर्फ गुड्डन एवं दीपक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है।







