PRATAPGARH NEWS: अक्षय तृतीया के अवसर पर कोहंडौर कस्बे में भगवान परशुराम जन्मोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर ब्राह्मण समाज के नेतृत्व में भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। शोभायात्रा की शुरुआत राम-जानकी मंदिर परिसर से हुई। यात्रा कस्बे के प्रमुख मार्गों—कांधरपुर मोड़ और मदाफरपुर मोड़ होते हुए कोहंडौर थाने तक पहुंची और पुनः मंदिर परिसर में आकर संपन्न हुई। पूरे मार्ग में श्रद्धालु भक्ति गीतों पर झूमते नजर आए और जयकारों से वातावरण गूंज उठा। शोभायात्रा में सजे-धजे रथ, डीजे और घोड़े आकर्षण का केंद्र रहे। कस्बे में पूरे दिन भक्तिमय माहौल बना रहा। कार्यक्रम में सदर विधायक राजेन्द्र मौर्य, पंडित रमा कान्त द्विवेदी, सत्य प्रकाश पाठक, सिद्धांत तिवारी, चंदन तिवारी, मोहित सिंह, कपिल पांडेय, धवल द्विवेदी, धनंजय पांडेय, अमन उपाध्याय, आयुष उपाध्याय, पंकज शुक्ला, आशीष पांडेय, बबलू मिश्रा, जितेन्द्र बिहारी पांडेय, विजय तिवारी, महेंद्र पांडेय, सुरेश पांडेय, विभाकर द्विवेदी, गुड्डू दुबे, राजेन्द्र शुक्ला, संजय शुक्ला, उमेश मिश्र सहित बड़ी संख्या में कस्बे एवं ग्रामीण क्षेत्रों के लोग मौजूद रहे। शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर थाना प्रभारी धनंजय राय के नेतृत्व में पुलिस बल की तैनाती की गई, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।







