Home उत्तर प्रदेश भाजपा राज्य में जनता परेशान : देवी प्रसाद चौधरी

भाजपा राज्य में जनता परेशान : देवी प्रसाद चौधरी

MIRZAPUR NEWS: समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने कहा कि भाजपा राज्य में जनता बुरी तरह परेशान है महंगाई आसमान छू रही है, नौजवानों  को रोजगार नहीं मिल रहा है, परीक्षाओं का पेपर बराबर लीक हो रहे हैं, जो परीक्षा हो गई है उसके परिणाम नहीं आ रहे हैं। किसान की फसल की पूरी लागत भी नहीं मिल पा रहा है। खाद और बीच के लिए दर-दर और भटक रहा है डी.ए.पी, एन.पी. के. आदि उर्वरक कालाबाजारी में ही मिलते हैं। उन्होंने पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं से कहा कि वोटर लिस्ट का सत्यापन करें, स्नातक व शिक्षक एम.एल.सी. चुनाव को लेकर पदाधिकारी सक्रिय होकर लोगों का नाम मतदाता सूची में जुड़वाने का काम करें। चौधरी सपा जिला कार्यालय लोहिया ट्रस्ट में आयोजित बैठक में उक्त बातें कहीं और कहा कि सिंचाई के लिए नहरों में पानी नहीं आ रहा किसान धान का बेहन नहीं डाल पा रहा है। जनता 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को सबक सिखाने का काम करेगी। पूर्व विधायक जगदंबा सिंह पटेल ने कहा कि जनपद में आए दिन हत्याएं हो रही हैं अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं। बैठक में पूर्व जिला अध्यक्ष शिव शंकर सिंह यादव, मुन्नी यादव,आशीष यादव,अशोक यादव, सुरेंद्र सिंह पटेल, राज नारायण कोल, सतीश मिश्रा, आशीष राय, आजाद राय, राणा प्रताप सिंह, सोकीम मोहम्मद, झल्लू यादव, शैलेश पटेल, सत्य प्रकाश यादव, रामराज यादव, संग्राम बिन्द,मुकुंद यादव, लल्लू दुबे, राम मिलन यादव, बबलू शुक्ला, में मेवा लाल प्रजापति, राम सुधार कुशवाहा आदि लोग मौजूद रहे।
बैठक की अध्यक्षता सपा जिला अध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी एवं संचालन जिला महासचिव आदर्श यादव ने किया।