Home उत्तर प्रदेश भाजपा युवा मोर्चा ने ब्लड डोनेशन कार्यक्रम के लिए की बैठक

भाजपा युवा मोर्चा ने ब्लड डोनेशन कार्यक्रम के लिए की बैठक

MIRZAPUR NEWS: सोमवार को भाजपा जिला कार्यालय पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर ब्लड डोनेशन कार्यक्रम को लेकर बैठक हुई। बैठक में 17 सितंबर को जिला अस्पताल में ब्लड डोनेशन का कार्यक्रम सुनिश्चित हुआ है। भाजयुमो ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन के सुअवसर पर सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत 75 यूनिट ब्लड डोनेशन का लक्ष्य निर्धारित किया है। 18 सितंबर से 2 अक्टूबर तक मंडल स्तर पर भी ब्लड डोनेशन का कार्यक्रम होगा। पत्रकारों से वार्ता के दौरान काशी क्षेत्र उपाध्यक्ष भाजयुमो आशुतोष सिंह आशु ने बताया कि रक्तदान शिविर का कार्यक्रम संयोजक पुष्पेंद्र द्विवेदी को बनाया गया है। भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ मिश्रा मोंटी ने अध्यक्षता की।इस अवसर पर सोनू सिंह भृगवंशी, अमित शाह, शशांक त्रिपाठी, अभिनव प्रताप सिंह,नवीन दुबे राहुल, दीपक त्रिपाठी, चंदन सिंह, आशुतोष मिश्रा, कारण जायसवाल, आशुतोष पाठक, सत्यम तिवारी, शिवांशु द्विवेदी एवं अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।