MIRZAPUR NEWS: (सुनील कुमार गुप्ता) भाजपा के विशेष जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत केंद्रीय राज्यमंत्री एवं सांसद अनुप्रिया पटेल ने नगर के त्रिमोहानी चौराहा निवासी वरिष्ठ अधिवक्ता मनोज मैनी तथा नारघाट स्थित विनोद गुप्ता के आवास पर पहुंचकर स्थानीय जनसमस्याओं एवं मोदी सरकार के 12 वर्षों के विकास कार्यों पर सार्थक चर्चा की। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने नागरिकों से संवाद करते हुए केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों की जानकारी दी तथा उनकी समस्याओं को भी सुना। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सरोज, अपना दल (एस) के जिलाध्यक्ष रामलोटन बिंद, नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केशरी, नगर अध्यक्ष पश्चिमी नितिन विश्वकर्मा, जिला मंत्री गौरव ऊमर सहित भाजपा एवं सहयोगी दलों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।







