Home उत्तर प्रदेश मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर मीरजापुर में प्रबुद्धजन सम्मेलन...

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर मीरजापुर में प्रबुद्धजन सम्मेलन आयोजित

MIRZAPUR NEWS: (सुनील कुमार गुप्ता) भारतीय जनता पार्टी द्वारा केंद्र सरकार के 12 साल विश्वास के विकास के एवं जनकल्याण के अभियान के तहत लालडिग्गी स्थित लायंस सभागार में प्रबुद्धजन सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सरोज ने की तथा मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल मौजूद रहीं। सम्मेलन को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सरोज, विधायक रमाशंकर सिंह पटेल, विधायक रत्नाकर मिश्र एवं केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों, जनकल्याणकारी योजनाओं, बुनियादी ढांचे के विकास, डिजिटल इंडिया, किसानों, महिलाओं और गरीबों के उत्थान पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व स्तर पर नई पहचान बना रहा है और विकास का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है। कार्यक्रम से पूर्व जनसंपर्क अभियान के तहत वरिष्ठ व्यापारी विनोद गुप्ता एवं अधिवक्ता मनोज मैनी से मुलाकात की गई। साथ ही बीएलजे ग्राउंड में लगी प्रदर्शनी का उद्घाटन तथा वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। सम्मेलन में एमएलसी श्याम नारायण सिंह, विधायक शुचिस्मिता मौर्या, जिला पंचायत अध्यक्ष राजू कन्नौजिया सहित बड़ी संख्या में प्रबुद्धजन एवं भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री रविशंकर पाण्डेय ने किया। उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी पं. भावेश शर्मा ने दी।