Home उत्तर प्रदेश वर्तमान में भारत की सबसे कम उम्र की ज्योतिषी आचार्या काजल कुमारी...

वर्तमान में भारत की सबसे कम उम्र की ज्योतिषी आचार्या काजल कुमारी हुईं सम्मानित

MIRZAPUR NEWS: गाजियाबाद में आयोजित भव्य ज्योतिष एवं वास्तु सम्मेलन में पंडित शिव कुमार शर्मा, डॉ. सतीश भारद्वाज तथा जैनाचार्य के द्वारा आचार्या काजल कुमारी को सम्मानित किया गया। यह 22वां ज्योतिष सम्मेलन था, जिसमें पूरे भारत से ज्योतिष और वास्तु विशेषज्ञ उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ा रहे थे। सम्मानित होने वाले विद्वानों और विदुषियों में आचार्या काजल कुमारी सबसे कम उम्र, मात्र 21 वर्ष की सुप्रसिद्ध प्रतिभावान ज्योतिषी रहीं। ये पटना के टॉप 10 ज्योतिषियों में वर्तमान समय में तीसरे स्थान पर हैं। इन्हें सम्मान पत्र, मोमेंटो, वास्तु दर्शन पुस्तक, कॉपी, कलम और दुपट्टे से सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर उन्होंने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मेलन स्मरणीय और दिव्य रहा। मेरे लिए यह सम्मान प्राप्त करना मेरा परम सौभाग्य है। मैं आज जिस स्थान पर हूं, यह मेरे माता-पिता का आशीर्वाद और त्रिदेवियों की असीम कृपा से है। आगे उन्होंने कहा कि यह सम्मेलन केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि ज्योतिष एवं वास्तु के क्षेत्र में ज्ञान, अनुभव, शोध एवं आध्यात्मिक चिंतन का एक अद्भुत संगम था। देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए विद्वानों, ज्योतिषाचार्यों एवं जिज्ञासुओं को एक मंच पर जोड़कर ज्ञान-विनिमय एवं मार्गदर्शन का जो श्रेष्ठ अवसर प्रदान किया गया, वह वास्तव में सराहनीय है। आप सभी के समर्पण, दूरदर्शिता, कुशल नेतृत्व एवं अथक प्रयासों के कारण यह सम्मेलन अत्यंत सफल, प्रेरणादायक एवं यादगार बन सका। ऐसे आयोजन न केवल प्राचीन भारतीय ज्ञान परंपरा को सशक्त बनाते हैं, बल्कि नई पीढ़ी को भी ज्योतिष एवं वास्तु के गहन अध्ययन के लिए प्रेरित करते हैं।