Home उत्तर प्रदेश भदोही में बने प्रेस क्लब भवन:जजलाल राय

भदोही में बने प्रेस क्लब भवन:जजलाल राय

पत्रकारों को कॉलोनी बनाकर दिए जाएं आवासीय सुविधा
BHADOHI NEWS: जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव जजलाल राय ने कहा कि भदोही जनपद में पत्रकारों की समस्या को देखते हुए भदोही में प्रेस क्लब भवन का निर्माण होना चाहिए, जो अति आवश्यक है। इस दौरान उन्होंने कहा कि भदोही को जिला बने करीबन 30 वर्ष हो गए इस जिले से कितने सांसद व विधायक बनकर लखनऊ, दिल्ली विधानसभा व संसद भवन में पहुंच गए, परंतु भदोही के लिए एक प्रेस क्लब भवन का निर्माण नहीं करा पाए और न ही इस विषय में सोचे। श्री राय ने कहा कि जनपद के मुख्यालय से लेकर नगर व ग्रामीणांचल तक पत्रकार बंधु जनहित में समाज हित में हर समस्याओं को अपनी लेखनी के माध्यम से समाचार पत्रों में प्रकाशित और चैनलों पर प्रसारित करते चले आ रहे हैं। इतना ही नहीं अपनी जान जोखिम में डालकर जनपद में जो भी घटित घटनाएं होती हैं। उसे भी जनता व समाज के बीच निष्पक्ष ढंग से पहुंचने का काम करते हैं और लोगों की आवाज को बुलंद करते हैं। फिर भी जनपद में पत्रकारों की समस्या को देखते हुए न शासन ध्यान दे रहा है न ही प्रशासन और जन प्रतिनिधि भी ध्यान नही दें रहे हैं। जबकि तमाम जिलों में प्रेस क्लब भवन बने है। पत्रकारों के लिए कॉलोनी बनाकर आवासीय
सुविधा दी गई है। लेकिन इस सुविधा से भदोही के पत्रकार अछूता है। श्री राय ने सूबे के योगी सरकार व केंद्र में बैठी मोदी सरकार से भदोही के मुख्यालय, नगर व ग्रामीणांचलों के पत्रकारों को प्रतिमाह सरकारी मानदेय देने, प्रेस क्लब भवन व पत्रकारों के लिए कॉलोनी बनाकर आवासीय सुविधा दिए जाने की पुरजोर मांग की है।