विपक्षी पार्टियां नकारात्मक रुप से कर रही है पीएम के अपील का विरोध
FATEHPUR NEWS: भारत सरकार नरेंद्र मोदी के देश के नागरिकों से सोना एक साल तक नहीं खरीदने और पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने की अपील को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य सरवर सिद्दीकी ने देश हित में सही बताया। उन्होंने फैसले का स्वागत किया। इस दौरान श्री सिद्दीकी ने कहा कि प्रधानमंत्री की यह अपील देश के लिए तथा लोगों के भविष्य के लिए भी अच्छा है। डीजल-पेट्रोल की कम खपत देश हित में है। ऐसे में लोगों को चाहिए कि वे कार व बाइक का उपयोग कम करें। सवारी गाड़ी, बस, ट्रेन व मेट्रो का अधिकतम उपयोग करें। फालतू का सैर-सपाटा और विलासितापूर्ण कार्यक्रमों का बहिष्कार करें। उन्होंने कहा कि भोजन में उपयोग होने वाले तेल और घी का इस्तीफा कम से कम करें। ज्यादा तेल और घी स्वास्थ्य के लिए हानिकारक भी है। श्री सिद्दीकी ने कहा कि सोना न खरीदने की अपील यह कोई पहली बार नहीं की गई है। 1967 में तत्कालीन देश की प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने भी देश की जनता से सोना न खरीदने की अपील की थी। विपक्षी पार्टियां नकारात्मक रुप से प्रधानमंत्री के इस अपील का विरोध किया जा रहा है. जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह अपील राष्ट्र हित में सकी है।







