Home उत्तर प्रदेश बंगाल, असम व पुडुचेरी में जीत पर भाजपा कार्यालय में मनाया गया...

बंगाल, असम व पुडुचेरी में जीत पर भाजपा कार्यालय में मनाया गया जश्न

MIRZAPUR NEWS: (सुनील कुमार गुप्ता)  सोमवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा पश्चिम बंगाल, असम एवं पुडुचेरी विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक विजय के उपलक्ष्य में भाजपा जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सरोज की अध्यक्षता में जीत का जश्न मनाया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर और पटाखे छोड़कर खुशी जाहिर की। जिलाध्यक्ष ने अपने संबोधन में इस जीत का श्रेय देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास कार्यों को देते हुए कहा कि यह विजय पश्चिम बंगाल, असम एवं पुडुचेरी की जनता के भाजपा के प्रति विश्वास का प्रतीक है। कार्यक्रम में नगर विधायक पं. रत्नाकर मिश्र, मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल, मझवां विधायक शुचिस्मिता मौर्य, जिला उपाध्यक्ष हेमंत त्रिपाठी, सुनीता शर्मा, इंद्र कुमार सिंह, उदय भान तिवारी, जिला महामंत्री रवि शंकर पांडेय, डॉ. सी.एल. बिंद, स्वामीनाथ सिंह, जिलामंत्री संध्या पटेल, रोहित त्रिपाठी, अनिल कुमार सिंह, जिला मीडिया प्रभारी पं. भावेश शर्मा, जिला कार्यसमिति सदस्य पंकज सिंह चंदेल, राकेश कुमार बिंद, वीरेंद्र कुमार मौर्य ‘वीरू’, अमित श्रीनेत, रुद्रेश प्रताप सिंह, मृत्युंजय त्रिपाठी, दिलीप पटेल, प्रेमलता दूबे, सोनम चतुर्वेदी, आईटी विभाग के जिला संयोजक अमित कुमार सिंह, सोशल मीडिया संयोजक आनंद मैनी, प्रितेश सिंह, सुरेश सिंह, आशुतोष पाठक, विकास गुप्ता, जिला मीडिया सह-प्रभारी रतन कुमार सिंह, विजय शक्ति दूबे, स्टेशन वार्ड के सभासद विजय शंकर प्रजापति, सुमन यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी पं. भावेश शर्मा द्वारा दी गई।