VARANASI NEWS: हरिश्चंद्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व विषय पर सोमवार को एक दिवसीय वक्तव्य कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित हुआ। यह आयोजन सोमनाथ मंदिर के 1000 वर्ष पूरे होने के ऐतिहासिक अवसर पर किया गया, जो देश की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक पहचान तथा मंदिर की विकास-पुनर्निर्माण परंपरा के महत्व को समझने का मंच प्रदान करता है। सोमनाथ स्वाभिमान पर्व भारत में सोमनाथ मंदिर की अनवरत आस्था और ऐतिहासिक गौरव को चिन्हित करता है। यह भारतीय सभ्यता की अटूट श्रद्धा और पुनर्निर्माण की अवधारणा का प्रतीक है। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती और भारतेन्दु हरिश्चंद्र के चित्र पर माल्यार्पण तथा सरस्वती वंदना के साथ हुआ। शिक्षा संकाय प्रभारी प्रो. अनिता सिंह द्वारा विषय प्रवर्तन प्रस्तुत किया गया, जिसमें उन्होंने सोमनाथ मंदिर की आध्यात्मिक, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक भूमिका पर प्रकाश डाला। मुख्य वक्ता डॉ. विनीत कुमार सिंह (प्राचीन इतिहास विभाग) ने सोमनाथ मंदिर के विविध ऐतिहासिक, धार्मिक और सांस्कृतिक पहलुओं को विस्तृत रूप से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी ने इतिहास, धरोहर संरक्षण और सांस्कृतिक पुनर्निमाण से सम्बंधित मुद्दों पर विचार साझा किए। कार्यक्रम का संचालन डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने किया, धन्यवाद ज्ञापन प्रो. दुर्गेश सिंह यादव द्वारा प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में 50 से अधिक विद्यार्थियों के साथ उप-प्राचार्य प्रो. विश्वनाथ वर्मा, प्रो. कनकलता विश्वकर्मा, डॉ. प्रमोद कुमार, डॉ. अभिषेक मिश्रा आदि उपस्थित रहे।
Home उत्तर प्रदेश हरिश्चंद्र पीजी कॉलेज में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व पर शैक्षणिक वक्तव्य कार्यक्रम संपन्न







