MIRZAPUR NEWS: शनिवार को जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष डॉ. शिवकुमार पटेल की अध्यक्षता में मासिक बैठक संपन्न हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि जिलाधिकारी कार्यालय में अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन करने के बाद, शासन-प्रशासन के लोगों ने जबरदस्ती रात के अंधेरे में आकर धरने को बलपूर्वक हटाने और समाप्त कराने का काम किया। प्रशासन द्वारा आश्वासन दिया गया था कि मिर्जापुर जनपद के लोगों को 15 दिन के अंदर 20 किलोमीटर का लोकल फ्री पास जारी कर दिया जाएगा और अहरौरा तथा विंध्याचल के टोल टैक्स को हटाने के लिए शासन-प्रशासन को पत्र लिखा जाएगा। मगर डेढ़ महीना बीत जाने के बाद भी शासन-प्रशासन की तरफ से कोई जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई, कोई कार्रवाई नहीं की गई और लोकल 20 किलोमीटर का फ्री पास भी जारी नहीं किया गया। मासिक बैठक में प्रेस वार्ता करते हुए जिलाध्यक्ष डॉ. शिवकुमार पटेल ने कहा कि इस फर्जी टोल गेट को हटाने के लिए अब हम लोग जनता के बीच जाएंगे और पत्र के माध्यम से टोल गेट की सारी कमियों को जनता को बताएंगे। साथ ही विधायक-सांसद जो निष्क्रिय हैं, जो न सदन में अपनी बात उठा पाए न सड़क पर जनता के लिए कुछ बोल पाए, उनके विरोध में हम लोग जनता के पास यह पत्र लेकर जाएंगे और उनको बताएंगे। इसके अलावा उन्होंने कहा कि कांग्रेस के महाराजगंज विधायक वीरेंद्र चौधरी ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर अहरौरा और विंध्याचल के फर्जी टोल टैक्स को हटाने की मांग की। राज्यसभा के उपनेता प्रमोद तिवारी ने भी मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर यही मांग की। मगर मिर्जापुर के सांसद-विधायक इतने विरोध प्रदर्शन के बाद भी न जाने कहां सोए हैं। कौन सी ऐसी मजबूरी और स्थिति है कि यह लोग अपनी आवाज नहीं उठा पा रहे हैं और जनता से होने वाली लूट को बंद नहीं कर पा रहे हैं। इसे बंद कराने की जिम्मेदारी कांग्रेस पार्टी लेती है और सड़क से लेकर सदन तक लड़ने का काम करेगी। जिलाधिकारी प्रांगण में भ्रमण कर पर्चा वितरण किया गया। इसमें प्रमुख रूप से जिला पंचायत सदस्य शिव शंकर चौबे, दीपचंद जैन, राजेश मिश्रा, राजधर दुबे, जिला पंचायत सदस्य कृष्ण गोपाल चौधरी, तुलसीदास गुप्ता, रामनाथ दुबे, मनीष दुबे, रमेश प्रजापति, अंशु पांडे, कन्हैयाल पाठक, राम लखन मास्टर, राम विष्णु शर्मा, बब्बू पाठक, गुलाब मिश्रा, रितेश मिश्रा, आनंद त्रिपाठी, मिथिलेश मिश्रा, अश्विनी द्विवेदी, अमरनाथ पांडे, संतोष शुक्ला, कपिल सोनकर, अशोक पटेल, राजेंद्र विश्वकर्मा, विजय दुबे, अंकुर श्रीवास्तव, प्रमोद गुप्ता, डॉ. दिनेश कुमार, अशोक गुप्ता, बनवारी लाल, संजय पांडे, संतोष पटेल, देवराज पटेल, बृजेश भारती, राजू भारती आदि कांग्रेसजन उपस्थित रहे।







