Home उत्तर प्रदेश अधिवक्ता परिषद् के गंगेश्वर श्रीवास्तव अध्यक्ष एवं ऋत्विक पुरवार बने महामंत्री

अधिवक्ता परिषद् के गंगेश्वर श्रीवास्तव अध्यक्ष एवं ऋत्विक पुरवार बने महामंत्री

MIRZAPUR NEWS: अधिवक्ता परिषद् काशी प्रान्त की जनपद मीरजापुर इकाई की नवीन कार्यकारिणी का गठन शनिवार को दीवानी न्यायालय स्थित जिला अभिभाषक संघ मीरजापुर के सभागार में किया गया। इस अवसर पर प्रान्तीय अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता नरेश चन्द्र त्रिपाठी द्वारा सर्वसम्मति से नवीन दायित्वों की घोषणा की गई। जिसमें गंगेश्वर श्रीवास्तव को अध्यक्ष, मिथिलेश वर्मा, अखिलेश अग्रहरी, लव कुमार दुबे व सुमन जायसवाल को उपाध्यक्ष, ऋत्विक पुरवार को महामंत्री, अभिषेक सिंह धवल कोषाध्यक्ष, तथा निखिल सिंह, पीयूष अग्रवाल, ईशु सोनी को मंत्री का दायित्व सौंपा गया।
कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगीत ‘वन्दे मातरम्’ से की गई। परिषद् के आयाम ‘नॉलेज कलेक्टिव’ के क्षेत्रीय संयोजक संदीप कुमार सिंह ने संगठनात्मक संरचना पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन प्रान्त मंत्री विकास राय द्वारा किया गया। इस दौरान जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी आलोक राय, निवर्तमान अध्यक्ष शिव प्रसाद सिंह, श्रीधर पाल, सुनीता गुप्ता, संरक्षक एवं वरिष्ठ अधिवक्ता आनंद स्वरूप श्रीवास्तव, आशीष पाण्डेय, मनीष त्रिपाठी, सौरभ सिंह, अनिल पाल, प्रज्ञान मिश्र, अरुण सिंह, अनूप श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे। नवीन कार्यकारिणी के गठन पर शासकीय अधिवक्ताओं सहित अन्य अधिवक्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं एवं बधाई दी। जिला अभिभाषक संघ, मीरजापुर के अध्यक्ष अभयराज सिंह ने नवीन कार्यकारिणी को संगठन के विभिन्न आयामों द्वारा समाज हित में की जा रही गतिविधियों में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान ‘जन-गण-मन’ के गायन के साथ किया गया।