PRAYAGRAJ NEWS: प्रयागराज के कोरांव थाना क्षेत्र में दर्ज एक मामले में फरार चल रहे तीन अभियुक्तों के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर मुनादी के बाद नोटिस चस्पा कर दी गई है। कोर्ट में हाजिर न होने पर अब उनकी संपत्ति कुर्क करने की तैयारी है। यह कार्रवाई राकेश तिवारी, शिवम तिवारी और सुमित तिवारी के विरुद्ध की गई है। उनके खिलाफ 05 मार्च 2026 को आशुतोष तिवारी पुत्र लल्लन तिवारी निवासी दर्शनी कटरा, कोरांव की लिखित तहरीर पर मुकदमा अपराध संख्या 69ध्26, धारा 118(2), 109, 131, 117, 115(2), 352, 351(2) बीएनएस के तहत दर्ज किया गया था। पुलिस के अनुसार, अभियुक्तगण लगातार घर से फरार चल रहे हैं। इसके बाद माननीय न्यायालय ने 16 मार्च 2026 को उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया था, लेकिन वे फिर भी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आए। तत्पश्चात, माननीय न्यायालय के आदेश पर अभियुक्तों की संपत्ति कुर्क करने के लिए धारा 84 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई शुरू की गई है। इसी क्रम में आज, 06 मई 2026 को अभियुक्तों के घर पर विधिक तरीके से मुनादीध्नोटिस चस्पा की गई। यह कार्रवाई बड़ोखर चैकी इंचार्ज प्रहलाद कुमार पाल और उपनिरीक्षक अरविंद कुमार ने की। विवेचक द्वारा इस मामले में पहले भी अभियुक्तों को गिरफ्तार करने के लिए कई प्रयास किए गए हैं, और यह प्रयास अभी भी जारी हैं।







