PRAYAGRAJ NEWS: केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड द्वारा जारी पत्र दिनांक 31.12.2025 के अनुपालन में संगम नगरी प्रयागराज में आज 28 अप्रैल 2026 को ष्च्ीलेपबंस व्नजतमंबी ब्ंउचंपहद वद जीम छमू प्दबवउम ज्ंग ।बज ंदक प्दबवउम ज्ंग थ्वतउेष् कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम मानस मेहरोत्रा, प्रधान आयकर आयुक्त, इलाहाबाद के निर्देशन में तथा शिव कुमार राय, आयकर आयुक्त (मुख्यालय)(ओएसडी), कार्यालय मुख्य आयकर आयुक्त, इलाहाबाद की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। आयोजन का संचालन अतुल कुमार पाण्डेय, अपर आयकर आयुक्त, परिक्षेत्र-1, इलाहाबाद द्वारा किया गया। कार्यक्रम में सीए एसोसिएशन, इलाहाबाद, बार एसोसिएशन, इलाहाबाद एवं व्यापार मण्डल, इलाहाबाद के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों का स्वागत एवं अभिवादन भी किया गया। कार्यक्रम के दौरान नवीन आयकर अधिनियम-2025 तथा करदाताओं के लिए लागू नए आयकर फॉर्म्स में किए गए महत्वपूर्ण बदलावों पर विस्तृत चर्चा की गई। शिव कुमार राय ने अपने संबोधन में इन परिवर्तनों की आवश्यकता और प्रभाव पर विस्तार से प्रकाश डाला। मुख्य वक्ता के रूप में सीए गौरव अग्रवाल ने एक अप्रैल 2026 से लागू नए आयकर अधिनियम-2025 एवं संबंधित नियमों में हुए आधारभूत परिवर्तनों की विस्तृत जानकारी प्रदान की। इसके बाद आयोजित संवाद सत्र में उपस्थित प्रतिभागियों ने विभिन्न जिज्ञासाएं रखीं, जिनका समाधान मुख्य वक्ता द्वारा प्रभावी ढंग से किया गया।
कार्यक्रम में शुभम अग्रवाल (चेयरमैन, सीए एसोसिएशन), अरविंद मिश्रा (सचिव, इनकम टैक्स बार एसोसिएशन), सुशील खरबंदा (अध्यक्ष, व्यापार मण्डल सिविल लाइंस),एस. के. योगेश्वर (एडवोकेट), अजय अग्रवाल (सीए), शुभम सिंह (एडवोकेट) सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे। अंत में सभी गणमान्य अतिथियों एवं सहयोगियों को कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया गया।







