Home उत्तर प्रदेश फातिमा पब्लिक स्कूल में छात्र परिषद शपथ ग्रहण समारोह का भव्य आयोजन

फातिमा पब्लिक स्कूल में छात्र परिषद शपथ ग्रहण समारोह का भव्य आयोजन

FATEHPUR NEWS: विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन और जिम्मेदारी की भावना विकसित करने के उद्देश्य से सिद्दीकी नगर स्थित फातिमा पब्लिक स्कूल में छात्र परिषद शपथ ग्रहण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में गुफरान अहमद सिद्दीकी एवं विद्यालय के प्रबंधक रिजवान अहमद सिद्दीकी ने नवनिर्वाचित छात्र परिषद के पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई और उन्हें सैश, बैज तथा विद्यालय ध्वज प्रदान कर जिम्मेदारियां सौंपीं। समारोह में मो. कामरान को हेड बॉय, अलशीफा को हेड गर्ल, सोहस को स्कूल कैप्टन (बॉय), प्रियांशी को स्कूल कैप्टन (गर्ल), अम्मारा को चीफ प्रीफेक्ट, शाहनवाज व युविका को स्पोर्ट्स कैप्टन, रहनुमा बानो को सांस्कृतिक सचिव तथा अलफेज व उम्मेहानी को हेल्थ क्लब मेंबर बनाया गया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की हेड मिस्ट्रेस कल्पना जॉन के निर्देशन में हुआ । इवेंट इंचार्ज अंकुश कुमार गौतम ने आयोजन की व्यवस्थाएं संभालीं, जबकि मंच संचालन देव नारायण वर्मा एवं कक्षा 8 की छात्राओं स्मिता और हुमैरा ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत शीबा परवीन के स्वागत भाषण से हुई। इसके बाद पीटीआई शिक्षक मो. जावेद और शारीरिक शिक्षा शिक्षक निखिल यादव के नेतृत्व में गार्ड ऑफ ऑनर प्रस्तुत किया गया। समापन अवसर पर विशाल शुक्ला ने सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया। वक्ताओं ने कहा कि छात्र परिषद जैसे आयोजन विद्यार्थियों में नेतृत्व, अनुशासन और सेवा की भावना विकसित करते हैं, जो उनके व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। विद्यालय परिवार ने सभी नवनिर्वाचित छात्र-छात्राओं को उनके नए दायित्वों के लिए शुभकामनाएं दीं।