कांस्टीट्यूशनल क्लब के स्पीकर हाल में हुआ कार्यक्रम का आयोजश
PRAYAGRAJ NEWS: कांस्टीट्यूशनल क्लब के स्पीकर हाल में आज हुए कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यो से आये 40 लोगो को विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य के लिए ष्विश्व सांस्कृतिक एवं पर्यावरण संरक्षण आयोग (वर्ल्ड कल्चरल एन्ड एन्वॉयरमेंट प्रोटेक्शन कमीशन) ने सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स के आचार्य यशी पुनस्तोक डिप्टी स्पीकर तिब्बत पार्लियामेंट (इन – एक्साइल)ने किया। वह भारत – तिब्बत मैत्री सम्बन्धो में एडवाइजर थे। विशिष्ट अतिथि डॉ वीरेंद्र सिंह पाल, डॉ निलमा सिंह, विशाल सिंह, अलका सिन्हा रही। कार्यक्रम के दौरान पूर्व कमिश्नर आर एस वर्मा को आयोग का अन्तराष्ट्रीय एम्बेसडर बनाया गया और समाज सेवा में उत्कृष्ट योगदान के लिए भारत गौरव रत्न से सम्मनित किया गया। उन्हे दोनो सम्मान की सनद, मोमेंटो मैडल और अंगवस्त्रम् से सम्मानित किया गया जिसे पूर्व कमिश्नर आर एस वर्मा ने सपत्नी प्राप्त किया। उल्लेखनीय है कि इसी संस्था ने कुछ महीने पहले पूर्व कमिश्नर श्री वर्मा को मानद डॉक्टरेट की उपाधि से भी सम्मनित किया था। भारत प्रतिभा सम्मान परिषद ने उन्हें लोक प्रशासन एव समाज सेवा के क्षेत्र मे भारत प्रतिभा सम्मान दिया था।
उल्लेखनीय है कि पूर्व कमिश्नर श्री वर्मा को सेवा काल मे 1981 एवं 2002 में दो बार रष्ट्रपति पदक से, साक्षरता के कार्यक्रम 2006-07 में सम्मानित किया जा चुका है और 2002,2005,2006 में फ्लैग डे अवार्ड प्राप्त हो चुके है। श्री वर्मा वर्तमान में गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष ,यूनाइटेड फोरम ऑफ पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन के संरक्षक और उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति के वाईस चेयरमैन है।







