PRAYAGRAJ NEWS: गौहनिया स्थित वात्सल्य परिसर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ काशी प्रांत का 15 दिवसीय संघ शिक्षा वर्ग संपन्न हो गया। इस प्रशिक्षण वर्ग का समापन एक श्प्रकट कार्यक्रमश् के साथ हुआ, जिसमें 27 जिलों के शिक्षार्थियों ने भाग लिया। इन शिक्षार्थियों ने 15 दिनों में विभिन्न विधाओं का प्रशिक्षण प्राप्त किया, जिसका प्रदर्शन समापन समारोह में किया गया। समापन समारोह में शिक्षार्थियों ने शारीरिक कार्यक्रमों का प्रदर्शन किया, जिसमें ध्वज की मान वंदना और प्रदक्षिणा शामिल थी। इसके अतिरिक्त, समता, संचलन, दंड संचालन,दंड युद्ध, नियुद्ध, पद विन्यास, घोष और गीत का प्रदर्शन भी किया गया, जो दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा। मुख्य अतिथि स्वांत रंजन ने अपने संबोधन में कहा कि भारत को विकासशील से विकसित राष्ट्र बनाने के लिए चार बड़ी चुनौतियों का मिलकर सामना करना होगा। उन्होंने सभी देशवासियों से इन चुनौतियों का एकजुट होकर मुकाबला करने का आह्वान किया। स्वांत रंजन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ काशी प्रांत द्वारा आयोजित इस 15 दिवसीय संघ शिक्षा वर्ग (सामान्य एवं प्रांत घोष वर्ग) के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे। अपने दीक्षांत उद्बोधन में उन्होंने आतंकवाद, अर्बन और को देश के खड़ी चार प्रमुख चुनौतियां बताया। उन्होंने जोर दिया कि भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए संघ के साथ-साथ पूरे समाज को मिलकर इन चुनौतियों का सामना करना होगा। उन्होंने यह भी बताया कि संघ पिछले 100 वर्षों से हिंदू समाज को सशक्त बनाने के लिए प्रयासरत है। अखिल भारतीय प्रचारक प्रमुख ने जानकारी दी कि देशभरकार्यकर्ताओं के निर्माण के लिए 98 अन्य संघ शिक्षा वर्ग चल रहे हैं। इन वर्गों का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को तैयार करना है ताकि वे अपने-अपने क्षेत्रों में संघ के कार्यों को आगे बढ़ा सकें। उन्होंने कहा कि संघ पिछले 100 वर्षों से राष्ट्र जागरण महत्वपूर्ण कार्य में संलग्न है और इस लक्ष्य की पूर्ति के लिए पूरे समाज को आगे बढ़कर सहयोग करना होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता यूनाइटेड ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के अध्यक्ष डॉ. जगदीश गुलाटी ने की। उन्होंने अपने संबोधन मेंकहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पूरे समाज को एकजुट करने के लिए कार्य कर रहा है।







