PRAYAGRAJ NEWS: गंगापार कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष अशफाक अहमद के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी के सैकड़ो कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के साथ ग्रेट निकोबार को बचाने के लिए फूलपुर तहसील परिसर से इसे प्राकृतिक संरक्षण संवर्धन हेतु जन जागरण करके हस्ताक्षर अभियान चलाकर जागरूकता फैलाकर इस कॉरपोरेट लुटेरों से बचाने का जनता से आह्वान किया गया।इस अवसर पर अहमद ने कहा कि मोदी जी ने देश की लगभग सारी संपत्तियां बेच डालें और एयरपोर्ट दे दिए हजारों करोड़ों की जमीन कौड़ियों के भाव बेच दी सारे बड़े ठेके और प्रोजेक्ट अडानी अंबानी को सौंप दिए जब मोदी जी को इससे संतुष्टि नहीं मिली तो इन्होंने निकोबार द्वीप के जंगल को अडानी को दे दिया।मगर राजा का मन अभी नहीं भरा शायद देश बेचकर ही इन्हें संतुष्टि मिल सकेगी। घरेलू कुकिंग गैस की कीमत आज होना ₹29 बढ़ा दिया है जो गरीब जनता के लिए 942 रुपए पर मिलेगा। विशेष आमंत्रित सदस्य शरद उपाध्याय मुन्ना ने कहा कि आज किसानों के लिए खाद,बीज एवं बिजली की कीमतें आसमान छू रही है जनता इस सरकार की तानाशाही रवाइयों को बर्दाश्त नहीं करने वाली है। कार्यक्रम का संचालन जिलामहासचिव सुनील पाण्डेय ने किया।कार्यक्रम में उपस्थित लोगों में जिला उपाध्यक्ष डा.जगत नारायण सिंह, देवराज उपाध्याय,निशा सिंह,अनुपम द्विवेदी,सूफिया बानो,शायरा आयशा,उर्मिला सिंह,डा.अमर सिंह पटेल,प्रदीप पाण्डेय,रितेश पासी,रमेश मौर्या, दिवाकर भारतीय,विश्वनाथ गुप्ता,सलीम टाइगर,संजय शुक्ला,अजय तिवारी,संगम लाल गुप्ता,मंजू देवी,मीना देवी,गीता देवी,सकुंतला देवी, सुशीला देवी,इन्द्रा देवी,सितारा देवी,राज कुमार मिश्रा,अनवर फारुकी, हरिभान सिंह सिंगरौर आदि लोग उपस्थित रहे।







