KAUSHAMBI NEWS: सैनी कोतवाली क्षेत्र के उसरैना पर गांव निवासी 21 वर्षीय सोनाली की एक साल पहले शादी हुई थी, सोनाली की तीन माह की एक बच्ची लाडो है, मां की मौत के बाद तीन माह की मासूम लाडो की जिम्मेदारी नानी गीता देवी के कंधे पर आ गई है। वही विवाहिता की हत्या के खुलासे के लिए एसपी ने पुलिस की टीम टीम गठित कर हर पहलू पर जांच पड़ताल कर रही है, सूत्रों की माने तो पत्नी की मौत की खबर पर लुधियाना से रविवार को वापस लौट पति निशांत सहित मोहल्ले के पांच लोगों को अवैध असलहा के साथ कस्टडी में लेकर कई मोबाइल नंबरो को सर्विलांस में लगाकर पूछताछ जारी है । वही रविवार की शाम साढ़े छः बजे के करीब पोस्टमार्टम के बाद शव ननिहाल सूर्य प्रकाश के घर पहुंचा थोड़ी देर बाद शव एंबुलेंस से कड़ा के हनुमान घाट पहुंचा जहां पुलिस की मौजूदगी में विवाहिता का अंतिम संस्कार कर दिया। विवाहिता की मौत को लेकर क्षेत्र में तरह तरह की चर्चाएं है।







