Home उत्तर प्रदेश केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने शोक संतप्त परिवारों से की मुलाकात

केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने शोक संतप्त परिवारों से की मुलाकात

KAUSHAMBI NEWS: अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य, परिवार कल्याण तथा रसायन-उर्वरक राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने जनपद के ग्राम अहिरूपुर, सोनपुर (विकास खंड राजगढ़) में अशोक बिंद के परिवार से मिलकर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। ज्ञात हो कि कुछ दिन पूर्व सड़क दुर्घटना में उनकी धर्मपत्नी, बच्चे एवं भाई का निधन हो गया था। इसके उपरांत विकास खंड जमालपुर के ग्राम धुरिया (विधानसभा मड़िहान) में भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश महासचिव प्रहलाद सिंह की पत्नी स्वर्गीय हीरावती सिंह के तेरहवीं (त्रयोदशाह) कार्यक्रम में पहुंचकर उन्होंने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा परिजनों को ढांढस बंधाया।मंत्री ने उक्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि दुःख की इस घड़ी में वह उनके साथ खड़ी हैं।