शमसाबाद बाजार से प्रयागराज और कानपुर के लिए रोडवेज बस चलाई जाए: अजय सोनी
KAUSHAMBI NEWS: समर्थ किसान पार्टी के तत्वावधान में गुरुवार 16 जुलाई को सिराथू ब्लॉक अंतर्गत शमसाबाद बाजार में समर्थ किसान पार्टी के क्षेत्रीय कार्यालय का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर नारियल, धूप, दीप, गंगाजल से पूजन कर और लड्डू बांटकर पार्टी कार्यालय का उद्घाटन हुआ। कार्यालय उद्घाटन के मौके पर मौजूद रहे लोगों ने समर्थ किसान पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाए और खुशी जताई। साथ ही तमाम लोगों ने पार्टी की सदस्यता ली और समर्थ किसान पार्टी में शामिल हुए। कार्यलय का उद्घाटन करते हुए अजय सोनी ने कहा कि प्रत्येक माह की 15 तारीख को दोपहर 11 बजे से सकिपा की ग्राम मासिक बैठक इसी कार्यालय में आयोजित होगी। इस अवसर कई लोगों ने शमसाबाद बाजार से आसपास के शहरों के आवागमन के लिए कोई परिवहन सुविधा न होने की बात उठाई। इस पर पार्टी नेता अजय सोनी ने कहा शमासाबाद बाजार जिले का एक महत्वपूर्ण बाजार है और पीतल नगरी के नाम से प्रसिद्ध है। ऐसे में शमसाबाद बाजार से प्रयागराज और कानपुर के लिए रोडवेज बस चालू कराई जानी चाहिए। इस अवसर पर अजय सोनी ने सभी लोगों को समर्थ किसान पार्टी कार्यालय खोले जाने की बधाई दी और सहयोग प्रदान करने के लिए धन्यवाद दिया। कार्यालय प्रभारी श्रीराम प्रसाद कसेरा को बनाया गया। इस अवसर पर पार्टी के जिला उपाध्यक्ष राजेश यादव, बच्चालाल सोनी, वासुदेव कसेरा, सीताराम कसेरा, सुरेश चंद्र कसेरा, गुलाब कसेरा, रंजीत कसेरा, राकेश कसेरा आदि मौजूद रहे।







