KAUSHAMBI NEWS: कोखराज थाना क्षेत्र के एक गांव की एक महिला का आरोप है कि उसकी बेटी का पति आएदिन प्रताणित कर मारपीट करता था जिससे तंग आकर उसकी बेटी फांसी के फंदे से झूल गई, पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। कोखराज थाना क्षेत्र के बघेलापुर गांव निवासी बिजली देवी पत्नी राजलाल ने कोखराज पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसकी 31 वर्षीय बेटी ने गांव के एक व्यक्ति ने लगभग 12 वर्ष पहले प्रेम विवाह किया था, जिसके कोई संतान नहीं है। पीड़िता का आरोप है कि लगभग एक वर्ष से दामाद का दूसरी महिला से अवैध संबंध चल रहा है जिसका विरोध करने पर दामाद बेटी के साथ मारपीट करता था जिससे तंग आकर उसकी बेटी ने गुरुवार को फांसी के फंदे से झूल गई। पीड़िता की शिकायत पर कोखराज पुलिस ने ग्रजेश उर्फ मुन्ना के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है।





