भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी श्रीमती सुनीता शाही 5258 मत प्राप्त कर विजयी घोषित
नगर के विकास के लिए हर संभव प्रयास किया जायेगा – सुनीता शाही
KUSHINAGAR NEWS: राज्य निर्वाचन आयोग, उ०प्र०, लखनऊ द्वारा प्रसारित अधिसूचना संख्या-76/रा०नि०आ०-4/44-25/2026 दिनांक 07 अप्रैल, 2026 के क्रम में नगर पंचायत फाजिलनगर के अध्यक्ष पद हेतु उप निर्वाचन की मतगणना आज दिनांक 07 मई, 2026 को भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई। मतगणना तहसील मुख्यालय कसया पर सम्पन्न कराई गई। मतगणना कार्य हेतु 01 आर०ओ० टेबल एवं 07 मतगणना टेबल बनाए गए थे। इसके लिए 07 मतगणना पर्यवेक्षक तथा 21 गणना सहायकों की नियुक्ति की गई थी। उक्त निर्वाचन में कुल 04 प्रत्याशियों ने भाग लिया। मतगणना के दौरान मतपेटियों से कुल 10,519 मतपत्र प्राप्त हुए, जिनमें 10,174 मत वैध तथा 345 मतपत्र निरस्त पाए गए।
निर्वाचन में भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी श्रीमती सुनीता शाही को सर्वाधिक 5,258 मत प्राप्त हुए, जिसके आधार पर उन्हें विजयी घोषित किया गया। निर्वाचन अधिकारी सर्वेश सिंह गौर द्वारा प्रेक्षक महोदय की उपस्थिति में विजयी प्रत्याशी को निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। अन्य प्रत्याशियों में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अवधेश को 4,541 मत प्राप्त हुए तथा वे द्वितीय स्थान पर रहे। ए०आई०आई०एम० के प्रत्याशी सिराजुद्दीन समसुद्दीन अंसारी को 268 मत, निर्दलीय प्रत्याशी केदार सिंह को 99 मत तथा नोटा के पक्ष में 08 मत प्राप्त हुए। सम्पूर्ण मतगणना प्रक्रिया के दौरान जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी (पं०) महेंद्र सिंह तंवर, पुलिस अधीक्षक, प्रेक्षक राजेश श्रीवास्तव, उप जिला निर्वाचन अधिकारी वैभव मिश्रा, उप जिलाधिकारी कसया डॉ० सन्तराज सिंह सहित जिला निर्वाचन कार्यालय (पंचायत एवं नगरीय निकाय) के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी गणना केन्द्र पर उपस्थित रहे तथा मतगणना को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराया। वही चुनाव संपन्न होने और प्रत्यासी के जीत की घोषणा होते ही विजयी भाजपा प्रत्यासी सुनीता शाही भावुक हो गई और भारतीय जानता पार्टी के सभी लोगो को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए बोली की उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के नेतृत्व मे जिस तरह भारतीय जानता पार्टी के उत्तर प्रदेश सरकार मे मौजूदा मंत्री और भाजपा जिला की टीम और नगर पंचायत अध्यक्ष दुदही अजीम आलम सहित भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय सहित सभी लोगो का सहयोग मिला और फाजीलनगर के विकास के लिए लोगो ने मुझे चुना इसके लिए सभी को तहे दिल से धन्यवाद ज्ञापित करती हूं और अपने नगर के लोगो को भरोषा दिलाती हूं की विकास के लिए जो हो सके हर तरह के प्रयास किया जायेगा।







