SANGRAM GARH NEWS: स्थानीय थाना पुलिस ने दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट के मामले में पिछले दो माह से फरार चल रहे वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, थाना संग्रामगढ़ में दर्ज मुकदमा संख्या में धारा 69/64(1) बीएनएस तथा 5(m)/6 पॉक्सो एक्ट के तहत वांछित अभियुक्त अभिषेक पटेल (21 वर्ष) पुत्र राम विशाल पटेल, निवासी ग्राम काशीपुर, थाना संग्रामगढ़ को पुलिस ने शुक्रवार को काशीपुर गांव के बाहर स्थित मोबाइल टावर के पास से गिरफ्तार किया। अभियुक्त पर एक नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का आरोप है। घटना के बाद से वह लगभग दो माह से फरार चल रहा था। गिरफ्तारी पुलिस टीम के उपनिरीक्षक अंशु सिंह शेगर ने अपने हमराही वीरपाल सिंह एवं अन्य पुलिसकर्मियों के साथ गश्त एवं चेकिंग के दौरान की। आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।







