Home उत्तर प्रदेश आशा बहुओं के साथ बैठक, समस्याओं के शीघ्र समाधान का दिया आश्वासन

आशा बहुओं के साथ बैठक, समस्याओं के शीघ्र समाधान का दिया आश्वासन

PRATAPGARH NEWS: बिहार विकास खंड सभागार में शुक्रवार को जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कुंडा विधायक कुंवर रघुराज प्रताप सिंह राजा भइया के प्रतिनिधि हरिओम श्रीवास्तव ने क्षेत्र की आशा बहुओं के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। बैठक के दौरान आशा कार्यकर्ताओं ने अपने कार्य से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और मांगों को रखा, जिन पर श्री श्रीवास्तव ने संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर उनके शीघ्र एवं प्रभावी निस्तारण का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं की मजबूती में आशा बहुओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है और उनकी समस्याओं का समयबद्ध समाधान प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा, ताकि वे पूरी निष्ठा के साथ अपनी सेवाएं दे सकें। बैठक में ब्लॉक प्रमुखपति रामचन्द्र सरोज, पूर्व ब्लॉक प्रमुख डब्बू सिंह, जनसत्ता दल के ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप शुक्ला, अनीश यादव, भीम यादव सहित अन्य कार्यकर्ता एवं आशा बहुएं उपस्थित रहीं।