22 जुलाई को आयोजित होगा भाजपा प्रयागराज महानगर बूथ सम्मेलन
PRAYAGRAJ NEWS: आगामी 22 जुलाई को तीनों विधानसभा क्षेत्रों (शहर उत्तरी, दक्षिणी एवं शहर पश्चिमी विधानसभा) में आयोजित होने वाले बूथ सम्मेलन को लेकर शुक्रवार को सिविल लाइन स्थित भाजपा कार्यालय में महानगर पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों एवं प्रभारियों की आहुत बैठक में बैठक को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा कि 2027 की तैयारियों को लेकर प्रदेश नेतृत्व द्वारा लगातार अभियान व कार्यक्रम दिये जा रहे हैं। सभी कार्यक्रम मंडल व बूथ स्तर पर आयोजित हो रहे हैं। महानगर के सभी 15 मंडलों में बूथ समिति बनाने का काम हो गया है। पन्ना प्रमुख भी लगभग 50 प्रतिशत से ऊपर बना लिए गये हैं और तेजी लाकर उसे शत प्रतिशत करना है।। बूथ सम्मेलन में बूथ अध्यक्ष का नाम व नंबर कुर्सियों पर चस्पा रहेंगे। बूथ अध्यक्ष को अपने बूथ के प्रमुख कार्यकर्ताओं पूर्व एवं वर्तमान पदाधिकारियों की सूची लानी होगी। हर बूथ अध्यक्ष अपने साथ एक एक बूथ पालक लेकर आयेंगे। बूथ सम्मेलन के बाद हर माह बूथ अध्यक्षों के साथ पार्टी पदाधिकारी जनप्रतिनिधि बैठक कर संवाद करने की योजना है। महानगर अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि बूथ सम्मेलन को एक ऐतिहासिक कार्यक्रम बनाने के लिए पूरी मेहनत से लग जाएं। 2027 का दारोमदार बूथ स्तर पर होगा। बूथ सम्मेलन का संयोजक जिला मंत्री विजय श्रीवास्तव व सह संयोजक जिला उपाध्यक्ष प्रमोद मोदी को बनाया गया है। शहर उत्तरी विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी, डॉ शैलेश पांडेय, रमेश पासी, आनन्द सोनकर, रणजीत सिंह, राजेंद्र मिश्र, शशि वार्ष्णेय, मुरारी लाल अग्रवाल, अनिल केसरवानी, राजू राय, अनुज कुशवाहा, सचिन जायसवाल, अजय सिंह, अरुण पटेल, दीप द्विवेदी, राम जी शुक्ला, कंचनलता, आभा गोस्वामी, पवन श्रीवास्तव, विवेक मिश्रा, शुभम सिंह, विश्वास श्रीवास्तव, सुजीत कुशवाहा, आनन्द दुबे, प्रियंका पराशर आदि उपस्थित रहे।







