Home उत्तर प्रदेश त्रिलोकनाथ मंदिर स्थापना दिवस पर विशाल भंडारा, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

त्रिलोकनाथ मंदिर स्थापना दिवस पर विशाल भंडारा, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

FATEHPUR NEWS: स्टेशन रोड स्थित गुरुद्वारे के समीप श्री त्रिलोकनाथ मंदिर में शुक्रवार को मंदिर स्थापना दिवस के अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। यह आयोजन पिछले कई वर्षों से निरंतर श्रद्धा और उत्साह के साथ किया जाता रहा है। भंडारे से पूर्व सर्वप्रथम कन्याओं को विधि-विधान के साथ भोजन कराया गया। इसके बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण शुरू हुआ। भंडारे में पूड़ी, सब्जी, खीर और शरबत का प्रसाद वितरित किया गया, जिसे बड़ी संख्या में लोगों ने ग्रहण किया। मंदिर परिसर में पूरे दिन भक्तिमय वातावरण बना रहा और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। आयोजन में श्रद्धालुओं ने सेवा भाव से बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई। इस अवसर पर मूलचंद गुप्ता, शिवाकांत तिवारी, बृजेश श्रीवास्तव, पप्पू बैग वाले, अनमोल गुप्ता, डॉ. रामू गुप्ता, दिनेश शुक्ला, शंकर लाल, पिंटू श्रीवास्तव, श्याम निवास गुप्ता सहित अन्य भक्तगण मौजूद रहे।