Home उत्तर प्रदेश तेलघना गांव बारा थाना क्षेत्र मे विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति मे हुई...

तेलघना गांव बारा थाना क्षेत्र मे विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति मे हुई मौत

दहेज प्रताड़ना का आरोप: बारा पुलिस जांच में जुटी

PRAYAGRAJ NEWS: बारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत तेलघना गांव में एक विवाहिता महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में लोगों की भीड़ जुट गई और परिवार में कोहराम मच गया।

मृतिका की पहचान 27 वर्षीय कल्पना साकेत पत्नीओमप्रकाश साकेत के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि महिला का शव घर के छत पर बने चूल्ले के पास साड़ी के फंदे से लटका मिला। घटना के बाद ससुराल और मायकेपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। परिजनों के अनुसार कल्पना की शादी लगभग तीन वर्ष पूर्व तेलघना गांव निवासी ओमप्रकाश साकेत के साथ हुई थी। शादी के बाद शुरुआती कुछ समय तक सब कुछ सामान्य रहा, लेकिन बाद में दहेज को लेकर विवाद शुरू हो गया। मृतिका के मायके वालों का आरोप है कि ससुराल पक्षलगातार अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहा था और इसी को लेकर कल्पना को मानसिक एवं शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था। मृतिका अपने पीछे डेढ़ वर्ष की मासूम बेटी रितिका को छोड़ गई है। घटना के बाद बच्ची की हालत देखकर गांव के लोग भी भावुक हो उठे। मृतिका के मायके पक्ष का आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने के कारण उनकी बेटी की हत्या की गई है।
घटना की सूचना मिलते ही बारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए आवश्यक साक्ष्य भी जुटाए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। गांव में घटना के बाद तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। थाना प्रभारी बारा संजय कुमार राय ने बताया कि तेलघना गांव में महिला की मौत की सूचना प्राप्त हुई थी। मृतिका के मायके वालों की ओर से दहेज प्रताड़ना संबंधी तहरीर दीगई है। तहरीर के आधार पर विधिक कार्रवाई की जा रही है। बारा पुलिस मामले की निष्पक्ष जांच कर और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।