KAUSHAMBI NEWS: भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय मंझनपुर में डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस से जन्मदिवस तक के कार्यक्रम को पार्टी संस्मरण पक्ष के रूप में 125 वाँ जन्मदिवस मनाएगी जिसके संदर्भ में आयोजित जिला कार्यशाला को बतौर मुख्यातिथि जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने संबोधित कर आगामी कार्यक्रमों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने आयोजित जिला कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनसंघ के संस्थापक तथा प्रथम राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी को राष्ट्रनिर्माण,सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की चेतना को जागृत करने और भारत की अखंडता के प्रतीक के रूप में जाना जाता है। वह एक प्रख्यात शिक्षाविद,कुशल प्रशासक,दूरदर्शी राजनेता और प्रखर राष्ट्रभक्त थे। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के निर्देशानुसार डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी संस्मरण पक्ष का आयोजन 23 जून 2026 (बलिदान दिवस) से 06 जुलाई 2026(जन्मदिवस) तक किया जाएगा यह वर्ष डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है।डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी जम्मू-कश्मीर को भारत का पूर्ण और अभिन्न अंग बनाना चाहते थे। संसद में अपने भाषण में उन्होंनें धारा-370 को समाप्त करने की भी जोरदार वकालत की। अगस्त 1952 में जम्मू कश्मीर की विशाल रैली में उन्होंने अपना संकल्प व्यक्त किया था कि ‘या तो मैं आपको भारतीय संविधान प्राप्त कराऊंगा या फिर इस उद्देश्य की पूर्ति के लिये अपना जीवन बलिदान कर दूंगा। डॉ.मुखर्जी अपने संकल्प को पूरा करने के लिये 1953 में बिना परमिट लिये जम्मू-कश्मीर की यात्रा पर निकल पड़े। वहां पहुंचते ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। 23 जून 1953 को जेल में रहस्यमय परिस्थितियों में उनकी मृत्यु हो गयी। जेल में उनकी मृत्यु ने देश को हिलाकर रख दिया।डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन देशभक्ति,त्याग और अटल संकल्प का जीवंत उदाहरण है। एक राष्ट्र,एक निशान,एक विधान के उनके संकल्प ने उन्हें न केवल एक विचारक बनाया,बल्कि राष्ट्र की रक्षा हेतु समर्पित एक सत्यनिष्ठ सेवक भी बनाया।भारतीय जनसंघ से लेकर आज की भाजपा तक सांस्कृतिक राष्ट्रवाद उनकी दूरदर्शिता का प्रमाण और असल निष्ठा का प्रतिफल है। उनकी शिक्षाएँ और आदर्श हम सभी कोटिशः भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रकाशस्तम्भ रहेंगे।इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक व जिला उपाध्यक्ष भूपेंद्र पटेल,कार्यक्रम सह-संयोजक व जिला महामंत्री ज्योति केसरवानी,जिला मंत्री भास्कर सिंह,जिला उपाध्यक्ष भोलेशंकर कुशवाहा,प्रदीप कुमार शीलू पाण्डेय,नितिन पासी,संजय जायसवाल,नगर पालिका अध्यक्ष मंझनपुर बीरेंद्र सरोज फौजी,कविता पासी,चेयरमैन अजुहा शांति कुशवाहा सहित सम्मानित पदाधिकारीगण,जनप्रतिनिधिगण,मण्डल अध्यक्ष,मण्डल महामंत्री,मोर्चा जिलाध्यक्ष,मोर्चा महामंत्री उपस्थित रहें।







