Home उत्तर प्रदेश किसान दिवस में आए कृषकों की मुख्य विकास अधिकारी ने सुनी समस्याएं,...

किसान दिवस में आए कृषकों की मुख्य विकास अधिकारी ने सुनी समस्याएं, निस्तारण का संबंधित अधिकारियों को दिया निर्देश

MIRZAPUR NEWS: विकास भवन के आडिटोरियम हाल में किसान दिवस का आयोजन मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार की अध्यक्षता में किया गया। सर्व प्रथम उप कृषि निदेशक द्वारा गत किसान दिवस बैठक की आख्या से उपस्थित कृषकों को अवगत कराया गया। तदुपरांत विकास खण्ड नरायनपुर के किसान श्री दौलत सिंह, द्वारा अवगत कराया कि खम्हवां जमती में नमामि गंगे योजना के तहत पहाड़ी इलाका होनें के बावजूद वहां पर हर घर नल का कनेक्शन नहीं किया। यहां के लोग दूर-दूर से साइकिल व अन्य साधनों से पानी लानें जाते हैं। कनेक्शन करानें का कष्ट करें। कंचन सिंह फौजी, जिलाध्यक्ष, भारतीय किसान यूनियन, मीरजापुर द्वारा सीटी विकास खण्ड में तहसील चैराहे से ग्राम धौरूपुर पोखरा तक रोड़ बनवानें हेतु मांग किया गया है। बहादुरपुर भोपति रेलवे अण्डरपास में पानी की समुचित निकासी नहीं हो पायी है। खुदायी कराकर नाली बनवायी जाए, ताकि जमा पानी निकल सके। जमालपुर विकास खण्ड अन्तर्गत ग्राम गोरखपुर माफी में जल जीवन मिशन की बनी पानी की टंकी से कई गांव को पानी सप्लाई होती है, जहां पर लो बोल्टेज की बात कह कर पानी नहीं दिया जा रहा है। जीवनाथपुर कंचनपुर मार्ग पर ग्राम देवरिया में सुखचैन पटेल के मशीन से जमीर अली की दुकान तक 10 पोल खड़ा कर दिया गया है, परन्तु आज तक केबल नहीं लगाया गया है। कृपया कार्य को पूर्ण कराया जाए। धर्मदेव उपाध्याय, जिलाध्यक्ष, भारतीय किसान यूनियन (लोकशक्ति) मीरजापुर द्वारा अवगत कराया गया है कि पद्मावती शीतगृह लाइसेन्स नविनीकरण एवं जनपद में बंद पडे़ तीन सरकारी शीतगृह को चालू करनें हेतु अनुरोध किया गया है। औराई में बंद पडे़ चिनी मिल को चालू करानें का निवेदन किया गया जिससे मण्डल में किसानों द्वारा गन्ने की खेती को अपनाया जा सके। योगेन्द्र प्रसाद यादव, भारतीय किसान संघ उ0प्र0, ग्राम बजहां द्वारा क्षेत्रीय लेखपाल के द्वारा समय से अंश निर्धारण न किये जानें एवं त्रुटि अंश को समय से किये जानें हेतु मांग किया गया है। श्री प्रहलाद सिंह, प्रदेश महासचिव, भारतीय किसान यूनियन द्वारा ग्राम सभा अकोढ़ी में जर्जर पडे़ विद्युत तार को बदलवानें हेतु मांग किया गया है। अरूण कुमार सिंह, (मुन्ना) तहसील लालगंज, द्वारा बरौधा राजवाहा से निकली 30 वर्षों से अधुरी रामपुर कामता माइनर को 03 किमी0 नहर की खुदायी कराकर कार्य पूर्ण कराया जाए। ग्राम पंचायत रामपुर कामता प्रसाद व लालपुर कठवार, को छुट्टा आवारा पशुओं को गौशाला में डालकर कर छुट्टा पशुओं से निजात दिलाया जाए। 
उक्त बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी,  परियोजना निदेशक, डी0आर0डी0ए0, बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी, विकेश कुमार, उप कृषि निदेशक, अधिशासी अभियंता मीरजापुर नहर प्रखण्ड, अधिशासी अभियंता, सिरसी बांध, अधिशासी अभियंता, सिंचाई खण्ड चुनार एवं अन्य अधिकारी/कृषकगण उपस्थित रहे।