Home उत्तर प्रदेश कपड़े चुराने को लेकर हुआ विवाद,पड़ोसी ने महिला को पीटा

कपड़े चुराने को लेकर हुआ विवाद,पड़ोसी ने महिला को पीटा

PRATAPGARH: अंतू थाना क्षेत्र के ग्राम सभा जोगीपुर के भैरोपुर गांव निवासी गौरी देवी पत्नी लालजी ने पड़ोस के ही बिन्नू पांडेय पर कपड़ा चोरी करने और मारपीट के साथ ही जातिसूचक गाली देने का गंभीर आरोप लगाते हुए थाना अंतू में लिखित शिकायत की है।  घटना शुक्रवार प्रातः करीब 8 बजे की है, जहां पीड़िता ने अपने पड़ोसी बिन्नू पांडेय पर अपने कपड़े को चुराने का आरोप लगाया है, आरोप के चलते पीड़िता और युवक के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि, कपड़े की जनकारी मिलने पर जब आरोपी युवक से इस बारे में पूछा तो आरोपी युवक बिन्नू पांडेय और उसके घर के रामचंदर पांडेय भड़क गए और दोनों पीड़िता के साथ गाली-गलौज और मारपीट करने लगे।चीख-पुकार सुनकर गांव के लोग इकट्ठा हो गए और बीच-बचाव कर मामला शांत कराया, घायल गौरी देवी ने पूरे मामले जानकारी डायल 112 पर दी, और मदद के लिए पुलिस को बुलाया। पीड़िता गौरी देवी ने अपने पति के साथ स्थानीय थाना अंतू पहुँचकर लिखित शिकायत करते हुए आरोपियों पर कड़ी कार्यवाही की मांग की है।