Home उत्तर प्रदेश आम के बगीचे में मिले शव की हुई शिनाख्त, कानपुर के भूतपूर्व...

आम के बगीचे में मिले शव की हुई शिनाख्त, कानपुर के भूतपूर्व सैनिक निकले मृतक

FATEHPUR NEWS: एक दिन पहले आम के बगीचे में मिले अज्ञात शव की पहचान हो गई है। मृतक की शिनाख्त सोशल मीडिया पर वायरल फोटो के आधार पर परिजनों ने की। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान शिवलाल (70 वर्ष) निवासी भाभा नगर, सनिगवां थाना चकेरी, जनपद कानपुर नगर के रूप में हुई है। वह भूतपूर्व सैनिक थे और एचएल में एसआई पद पर भी कार्य कर चुके थे। जानकारी के मुताबिक शिवलाल 9 मई को घर से ब्रेड लेने निकले थे, जिसके बाद वापस नहीं लौटे। 10 मई को थाना चकेरी में उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। सोमवार को परिजनों ने वायरल फोटो देखकर पुलिस से संपर्क किया और शव की शिनाख्त की। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि मृतक के घुटनों में दर्द रहता था और वह छड़ी के सहारे चलते थे। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि मृतक बिंदकी क्षेत्र तक कैसे पहुंचे और उनकी मृत्यु किन परिस्थितियों में हुई।