Home उत्तर प्रदेश आप भी करे रक्तदान, दूसरों को भी रक्तदान के लिए करें प्रेरित:विधायक...

आप भी करे रक्तदान, दूसरों को भी रक्तदान के लिए करें प्रेरित:विधायक शुचिस्मिता मौर्या,

रक्तदाताओं से बातचीत करती विधायक शुचिस्मिता मौर्या,

MIRZAPUR NEWS: (अमरेश चन्द्र पाण्डेय) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत पूरे देश में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसी क्रम में मंगलवार को मिर्जापुर जिले में जिला मंडलीय अस्पताल समेत सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पड़री स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित रक्तदान शिविर का उद्घाटन मझवां विधायक शुचिस्मिता मौर्या, ने फीता काटकर किया। विधायक सुश्मिता मौर्य ने वहां पर उपस्थित रक्तदाताओं से बातचीत की । और उनसे अपील की । कि आप हमेशा रक्तदान करें। तथा अन्य लोगों को भी रक्तदान के लिए प्रेरित कर सेवा के भागीदार बने। क्योंकि आप के दिए गए रक्त से हमारे जवानों मजदूरों व मौत से जूझ रही आम जिंदगियों के लिए ब्लड बैंको में जाता है और वहां से हजारों जिंदगियां बचाई जाती है। उन्होंने मंशा जाहिर कि रक्तदान शिविर का आयोजन किसी तरह बड़े पैमानों पर हो तो पूरे देश में खून के अभाव में किसी की जिंदगी नहीं जाने पाएगी। इस अवसर पर स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. आनंद ने लोगों से रक्तदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि रक्तदान से बड़ा पुन्य कार्य कोई नहीं है और इससे कई जिंदगियां बचाई जा सकती हैं।रक्तदान एक ऐसा कार्य है जिससे कई जिंदगियां बचाई जा सकती हैं। रक्तदान करने से न केवल मरीजों की जान बचाई जा सकती है, बल्कि यह समाज के लिए भी एक बड़ा योगदान है।रक्तदान करने से समाज में मानवता और सेवा की भावना को बढ़ावा मिलता है। “खुद भी रक्तदान करें, लोगों से भी रक्तदान कराए”।