MIRZAPUR NEWS: (सुनील कुमार गुप्ता) अपना दल (एस) की जनपद मीरजापुर की समस्त विधानसभाओं की मासिक बैठकें शुक्रवार को विभिन्न स्थानों पर आयोजित की गईं। नगर विधानसभा की बैठक रमईपट्टी स्थित व्यंजनम रेस्टोरेंट में सम्पन्न हुई। बैठक का शुभारंभ महापुरुषों के चित्र एवं प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। बैठक की अध्यक्षता नगर विधानसभा अध्यक्ष उमाशंकर सोनी ने की। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष इंजी. राम लौटन बिंद एवं विशिष्ट अतिथि प्रदेश सचिव, अनुसूचित मंच ज्ञानचंद कनौजिया उपस्थित रहे। संचालन नगर विधानसभा अध्यक्ष द्वारा किया गया। बैठक में पार्टी की नीतियों, अनुशासन, सदस्यता अभियान एवं आगामी पंचायत व विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर विस्तृत विचार-विमर्श हुआ। कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल द्वारा जनपद में कराए गए विकास कार्यों को समाज के बीच रखने पर बल दिया गया। नगर विधानसभा में सक्रिय सदस्यता बढ़ाने, सम्मानित एवं विशिष्ट लोगों से संपर्क करने तथा जोन, सेक्टर एवं बूथ की समीक्षा की गई। जिला अध्यक्ष इंजी. राम लौटन बिंद ने कहा कि सभी कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र में जनसंपर्क कर पार्टी की नीतियों एवं विशेषताओं को बताएं और सदस्यता अभियान में तेजी लाएं। उन्होंने अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मीरजापुर की सांसद तथा केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल के कार्यों की सराहना करते हुए कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार किया। उन्होंने बताया कि आगामी 12 जुलाई 2026 को जोन स्तरीय बैठक होगी, जिसमें समस्त बूथ अध्यक्ष एवं बूथ कमेटी के पदाधिकारी अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर अपने बूथ की समीक्षा प्रस्तुत करेंगे। बैठक में नियुक्त जोन प्रभारी एवं जोन अध्यक्षगण बूथ पदाधिकारियों की स्थिति की समीक्षा करेंगे। इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, महिला मंच पिंकी सिंह, जिला सचिव कुलदीप पटेल, जिला मीडिया प्रभारी शंकर सिंह चौहान, नगर विधानसभा उपाध्यक्ष रमाकांत कसेरा, नगर विधानसभा महासचिव गोपाल कनौजिया, नगर विधानसभा सचिव ज्ञानेश्वर हैहयवंशी, विधानसभा सचिव कृष्ण कुमार बिंद, जोन अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद केसरवानी, जोन अध्यक्ष अर्जुन सोनकर, सेक्टर अध्यक्ष मलखान सिंह, प्रियांशु पटेल, पूनम सिंह, मनोज कुमार उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी उपस्थित रहे। उक्त आशय की जानकारी जिला मीडिया प्रभारी शंकर सिंह चौहान ने दी।







