MIRZAPUR NEWS: (सुनील कुमार गुप्ता) शनिवार को पुलिस उपमहानिरीक्षक पूनम ने परिक्षेत्रीय कार्यालय में जनसुनवाई कर फरियादियों की शिकायतें सुनीं। इस दौरान प्राप्त शिकायतों के त्वरित, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। डीआईजी ने कहा कि जन शिकायतों का समयबद्ध और प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोगों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।







