MIRZAPUR NEWS: (सुनील कुमार गुप्ता) राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के विस्तार के क्रम में जिलाध्यक्ष दिलीप सिंह गहरवार ने कोन ब्लॉक से अध्यक्ष पद पर धैर्य प्रताप सिंह को मनोनीत किया है। युवा नेता को जिलाध्यक्ष द्वारा जिम्मेदारी सौंपी गई है। नव नियुक्त पदाधिकारी को प्रमाण पत्र देकर एवं मिठाई खिलाकर सेना में उनका स्वागत किया गया। इस अवसर पर उम्मीद जताई गई कि संस्था से जुड़कर वह मानव सेवा, समाज सेवा, महिला उत्पीड़न और समाज में व्याप्त कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाएंगे और समाज के हर तबके के लिए संघर्ष करने में अपनी सेवा के साथ तत्पर रहेंगे। राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। साथ ही आशा व्यक्त की गई कि श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना का विस्तार करने में पदाधिकारी संगठन के सहयोग में खड़े रहेंगे। बैठक में मुख्य रूप से महेंद्र सिंह, संजय सिंह, विनय सिंह, शैलेंद्र सिंह, रणजीत सिंह, धर्मेंद्र कुमार सिंह, प्रफुल्ल सिंह, डॉक्टर अवनीश सिंह गहरवार, रिंटू सिंह, हिमांशु सिंह, निहाल सिंह, अतुल सिंह, रामकुमार सिंह, अभय प्रताप सिंह, सत्येंद्र प्रकाश सिंह, प्रमोद शुक्ला, पवन कुमार सिंह, मोनू सिंह, संतोष सिंह, अनमोल सिंह, निखिल सिंह, सत्यम सिंह, पुष्कर सिंह, अंकित सिंह, सुशील सिंह, नीरज सिंह, किशन सिंह, संजय सिंह, प्रमोद कुमार सिंह, अजय सिंह, प्रीतम सिंह, मोहित सिंह, देवेश प्रताप सिंह, विपिन कुमार सिंह, निशांत सिंह चंदेल, धैर्य प्रताप सिंह, उत्कर्ष सिंह, चंद्रेश सिंह, इंस्पेक्टर सिंह, शिवम सिंह, राहुल प्रताप सिंह, धर्मेंद्र प्रताप सिंह, शिव प्रताप सिंह, हेमंत प्रताप सिंह, उदय सिंह सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।







