यूपीआई पर प्रस्तावित एमडीआर के विरोध में व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन

झांसी। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रादेशिक आह्वान पर गुरुवार को झांसी में व्यापारियों ने यूपीआई (यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस) पर प्रस्तावित मर्चेंट डिस्काउंट रेट (एमडीआर) के विरोध में प्रदर्शन कर जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ज्ञापन भेजा। प्रदर्शन युवा प्रदेश अध्यक्ष जीतू सोनी के निर्देशन तथा जिलाध्यक्ष उमेश गुप्ता और महानगर अध्यक्ष बृजबिहारी सोनी के संयुक्त नेतृत्व में किया गया।
व्यापारियों ने कहा कि यूपीआई लेनदेन पर एमडीआर लागू होने से छोटे और फुटकर व्यापारियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ बढ़ सकता है। उनका कहना है कि इसका प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष प्रभाव अंततः उपभोक्ताओं पर भी पड़ने की आशंका है। व्यापारियों ने डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के लिए यूपीआई की मौजूदा व्यवस्था को लेकर अपनी चिंताएं ज्ञापन के माध्यम से प्रधानमंत्री तक पहुंचाईं।
व्यापारियों ने मांग की कि यूपीआई लेनदेन पर प्रस्तावित एमडीआर को लागू न किया जाए, ताकि छोटे व्यापारियों पर अतिरिक्त शुल्क का भार न पड़े और डिजिटल भुगतान की सुविधा निरंतर बनी रहे। जिलाधिकारी गौरांग राठी के माध्यम से प्रधानमंत्री को भेजे गए ज्ञापन में व्यापारियों ने इस विषय पर सरकार से गंभीरता से विचार करने की मांग की।
प्रदर्शन में चेयरमैन नरेश गुप्ता, राजू रक्सा, श्रीमती आहूजा, श्रीमती रजनी गुप्ता, अतुल किल्पन, पुनीत अग्रवाल, आदर्श गुप्ता, जयकिशन प्रेमानी, प्रदीप त्रिपाठी, उमर सिद्दीकी, तरुण साहू, हर्षित अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, मुकेश मारवाड़ी, प्रदीप नगरिया, अशोक साहू, सुरेश साहू, महेश गुप्ता, ओमप्रकाश खांगट, दिनेश नीखरा, अरविंद तिवारी, राकेश रावत, कैलाश कुशवाहा, काजू महाराज, सुदर्शन कथूरिया, साकेत माहेश्वरी, अनूप जैन, वासुदेव नैनवानी, महेंद्र गुप्ता, राकेश शर्मा, ओम राजपूत, बलवीर कुशवाहा, राहुल मिश्रा, अवतार खटीक, सुनील हिरवानी, अनिल गुप्ता, अनिल कुशवाहा, दीपक डालवानी, कमलेश पांडे, बृजकिशोर सोनी, आनंद प्रकाश राय और जितेंद्र सोनी सहित अन्य पदाधिकारी एवं व्यापारी मौजूद रहे।
इस खबर को शेयर करें