National
25 हजार का इनामी साइबर ठगी का आरोपी पत्नी समेत मोहाली से गिरफ्तार
झाँसी। साइबर अपराध एवं धोखाधड़ी के मामलों में वांछित चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी बीरेन्द्र सिंगरिया और उसकी पत्नी पूजा शर्मा को नवाबाद पुलिस ने पंजाब के मोहाली से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया।
पुलिस के अनुसार 3 अक्टूबर 2024 को उरई निवासी ओमप्रकाश वर्मा ने थाना नवाबाद में शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप है कि एक्स-रे एवं पैथोलॉजी लैब में पार्टनरशिप के नाम पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर वादी और उसकी पुत्रवधू से करीब 25 लाख रुपये ले लिए गए तथा रकम वापस नहीं की गई। इस मामले में नवाबाद थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था।
पुलिस के मुताबिक आरोपी बीरेन्द्र सिंगरिया और उसकी पत्नी पूजा शर्मा की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे। सर्विलांस सेल की मदद से मिली लोकेशन के आधार पर नवाबाद पुलिस ने 25 सितंबर को 290, सेक्टर-77, मोहाली, पंजाब से दोनों को गिरफ्तार कर लिया। बीरेन्द्र सिंगरिया पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।
पुलिस ने बताया कि दोनों के विरुद्ध नवाबाद समेत जनपद के अन्य थानों में भी धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। बीरेन्द्र के विरुद्ध नवाबाद, कोतवाली, गुरसराय और उरई थाने में कुल सात मुकदमों का आपराधिक इतिहास बताया गया है, जबकि पूजा शर्मा के विरुद्ध चार मुकदमे दर्ज हैं।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक रवि श्रीवास्तव, उपनिरीक्षक दीपक तोमर, सर्विलांस टीम तथा कांस्टेबल गौरव शुक्ला और महिला कांस्टेबल तान्या एवं रश्मि यादव शामिल रहे।