National
यूपी बोर्ड कार्णिक संघ के चुनाव की तिथि घोषित
प्रयागराज। माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश प्रयागराज (यूपी बोर्ड ) के प्रांगण में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद, कार्णिक संघ की ओर से आम सभा के माध्यम से कार्णिक संघ के निर्वाचन 2026 का निर्णय लिया गया जिसके अनुसार कार्यारिणी का चुनाव 29 सितम्बर 2026 से प्रारम्भ होकर 23 अक्टूबर 2026 तक सम्पन्न कराया जायेगा। उक्त आम सभा में सभी कर्मचारियों सहित प्रांतीय अध्यक्ष मान सिंह , प्रांतीय महामंत्री जंगबहादुर व अन्य पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया तथा आगामी चुनाव की घोषणा की।
इनसेट. बाक्स........................
बारिश, जल जमाव के कारण जूनियर हाईस्कूल में आज अवकाश
प्रातःकाल एक्सप्रेस
प्रयागराज। बीएसए अनिल कुमार ने आज बताया कि मौसम विभाग द्वारा जनपद प्रयागराज के लिए जारी रेड एलर्ट के क्रम में जिलाधिकारी प्रयागराज द्वारा प्रदान किये गये निर्देश के अनुपालन में जनपद में लगातार बारिश एवं जल जमाव के कारण बच्चों की सुरक्षा के दृष्टिगत जनपद के समस्त परिषदीय ध् सहायता प्राप्त ध् मान्यता प्राप्त ध् सीबीएसई ध् आईसीएसई व अन्य बोर्डो के प्री-प्राइमरी से कक्षा-8 तक के विद्यालय में शनिवार को अवकाश घोषित किया जाता है। उन्होंने कहा कि उक्त आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाय।