National
व्यापारियों को पेंशन और 50 लाख रुपये दुर्घटना बीमा देने की मांग
फतेहपुर। उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश के संस्थापक अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा ने व्यापारी हितों को लेकर राज्यकर विभाग के डिप्टी कमिश्नर अशोक कुमार से मुलाकात की। उन्होंने राज्यकर विभाग में पंजीकृत व्यापारियों को पेंशन योजना में शामिल करने तथा दुर्घटना बीमा की राशि बढ़ाकर 50 लाख रुपये किए जाने की मांग रखी।
किशन मेहरोत्रा ने कहा कि वर्तमान में राज्यकर विभाग में पंजीकृत व्यापारियों के लिए 10 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा प्रावधान है। इसे बढ़ाकर 50 लाख रुपये किया जाना चाहिए, ताकि लघु एवं सूक्ष्म स्तर पर कारोबार करने वाले व्यापारी भी विभाग में पंजीकरण के लिए प्रोत्साहित हों। इससे अधिक से अधिक व्यापारी राज्यकर विभाग से जुड़ेंगे और सरकार को भी राजस्व की प्राप्ति होगी। उन्होंने कहा कि संगठन जल्द ही मुख्यमंत्री के नाम मांगपत्र भेजकर पंजीकृत व्यापारियों के लिए 50 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा तथा दुर्घटना में व्यापारी की मृत्यु होने पर उसके परिवार को 10 हजार रुपये प्रतिमाह पेंशन दिए जाने की मांग करेगा। इससे प्रदेश के शहरों, कस्बों और गांवों में रहने वाले व्यापारी परिवारों का भविष्य सुरक्षित हो सकेगा। डिप्टी कमिश्नर राज्यकर अशोक कुमार ने मांगों को उच्च अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत करने का आश्वासन दिया।