National
व्यापार मंडल ने जिलाधिकारी को सौंपा पांच सूत्रीय ज्ञापन - रोडवेज बसों का संचालन परिसर के अंदर कराने समेत जनहित के मुद्दे उठाए
प्रातःकाल एक्सप्रेस
फतेहपुर। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष बृजेश सोनी के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपकर जनसुरक्षा और यातायात व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर कार्रवाई की मांग की।
व्यापार मंडल ने रोडवेज बसों का संचालन बस परिसर के अंदर से कराने की मांग की। संगठन का कहना है कि बसों का संचालन परिसर के बाहर से होने के कारण शहर में जाम की स्थिति बनती है और दुर्घटना की आशंका रहती है। पदाधिकारियों ने बताया कि इस समस्या को लेकर पूर्व में भी अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है। ज्ञापन में शादीपुर स्थित इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम को घनी आबादी से बाहर स्थानांतरित कराने की मांग की गई। संगठन ने आबादी के बीच गैस गोदाम होने को सुरक्षा की दृष्टि से गंभीर विषय बताते हुए आवश्यक कार्रवाई की मांग की। व्यापार मंडल ने मेडिकल कॉलेज के सामने फुटओवर ब्रिज बनवाने की मांग भी रखी। पदाधिकारियों के अनुसार हाईवे पार कर मेडिकल कॉलेज जाने वाले मरीजों और उनके परिजनों को इससे सुविधा मिलेगी तथा सड़क पार करते समय दुर्घटनाओं की आशंका भी कम होगी। ज्ञापन में सड़क सुरक्षा समिति की बैठकों में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के कम से कम दो पदाधिकारियों को आमंत्रित या नामित किए जाने की मांग की गई। इसके अलावा शहर की सड़कों के बीच आ चुके विद्युत पोलों को किनारे स्थानांतरित कराने की मांग रखी गई, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारु रहे और त्योहारों के दौरान जाम की समस्या न बढ़े। इस मौके पर जिला संरक्षक विनोद गुप्ता, जिला प्रभारी संजय गुप्ता, रज्जन गुप्ता, संजय जौहरी, मो. आसिफ अधिवक्ता, अनीत अग्रहरि अधिवक्ता, धीरज कुमार, बृजेंद्र यादव अधिवक्ता सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।