National
विंध्याचल मेले की तैयारियों का एडीआरएम ने लिया जायजा विंध्याचल और मिर्जापुर स्टेशन का निरीक्षण, यात्री सुविधाएं दुरुस्त रखने के निर्देश
प्रातःकाल एक्सप्रेस
प्रयागराज, 23 सितंबर। शारदीय नवरात्रि मेले के मद्देनजर प्रयागराज मंडल के अपर मंडल रेल प्रबंधक (सामान्य) दीपक कुमार ने बुधवार को विंध्याचल और मिर्जापुर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने यात्रियों और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए की जा रही तैयारियों का जायजा लेकर संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाएं बेहतर रखने के निर्देश दिए।
विंध्याचल स्टेशन पर निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्लेटफॉर्म, यात्री प्रतीक्षालय, पेयजल, शौचालय, प्रकाश, साफ-सफाई और यात्री आवागमन क्षेत्रों का निरीक्षण किया। 11 से 26 अक्तूबर तक प्रस्तावित विंध्याचल मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए भीड़ प्रबंधन और आवश्यक संसाधनों की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।
पेयजल की गुणवत्ता की जांच के दौरान अवशिष्ट क्लोरीन संतोषजनक पाया गया। वहीं, बैक्टीरियोलॉजिकल जांच के लिए पेयजल के नमूने प्रयोगशाला भेजे गए हैं। एडीआरएम ने स्वच्छता, पेयजल की नियमित जांच और मेला अवधि में पर्याप्त कर्मचारियों की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इसके बाद मिर्जापुर स्टेशन के निरीक्षण में उन्होंने यात्री सुविधाओं, स्वच्छता व्यवस्था और ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत किए जा रहे कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान स्काउट एवं गाइड के बच्चों ने स्वच्छता पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर यात्रियों को स्वच्छ स्टेशन और स्वच्छ भारत के लिए सामूहिक सहभागिता का संदेश दिया। एडीआरएम ने बच्चों के प्रयासों की सराहना की।