विधिक सेवा प्राधिकरण ने आदित्य नारायण राजकीय इंटर कॉलेज में जागरूकता अभियान चलाया सिविल जज विजय रतन गौतम ने बच्चों को पास्को एक्ट के बारे में जानकारी दी

चकिया, चन्दौली। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चन्दौली के द्वारा तहसील विधिक सेवा समिति तहसील चकिया के तत्वाधान में नगर के आदित्य नारायण राजकीय इंटर कॉलेज के सभागार में बच्चों को संरक्षण संबंधित कानून के बारे में कार्यक्रम के माध्यम से जागरूक किया गया। कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप में चकिया सिविल जज विजय रतन गौतम व आदित्य नारायण राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य नागेंद्र कुमार भी मौजूद रहे। मुख्य अतिथि सिविल जज विजय रतन गौतम ने कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों को जागरुक करते हुए पास्को एक्ट संबंधित कानूनी प्रक्रिया पर विस्तार पूर्वक चर्चा किया। इस दौरान कार्यक्रम में विद्यालय परिवार के समस्त अध्यापक गण व चकिया एवं नौगढ़ के समस्त पी एल वी राजकुमारी, अभिषेक, रवि, दिनेश, रामचंद्र, गुरुचरन, गोरखनाथ, श्यामलाल, चकिया कोतवाल संजय सिंह तथा कस्बा प्रभारी उपनिरीक्षक सुनील मौर्य व विद्यालय के सभी छात्र एवं छात्राएं मौजूद रहे।
इस खबर को शेयर करें