वोटर लिस्ट अभियान परखने बूथों पर पहुंचे डीएम एसएसपी जीजीआईसी के बूथों का किया निरीक्षण
जसवंतनगर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर 17 व 24 अक्टूबर को चल रहे विशेष मतदाता पंजीकरण अभियान के तहत शनिवार को डीएम शुभ्रान्त शुक्ल और एसएसपी ब्रजेश श्रीवास्तव ने नगर के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में बने बूथ संख्या 75, 76 व 77 का औचक निरीक्षण किया।अधिकारियों ने बीएलओ की उपस्थिति, फॉर्म-6 की उपलब्धता और नए मतदाताओं के पंजीकरण की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। डीएम ने निर्देश दिया कि कोई भी पात्र नागरिक नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे।आयोग के अनुसार पात्र नागरिक फॉर्म-6 से आवेदन कर सकते हैं। आवेदक को भारतीय नागरिक, संबंधित क्षेत्र का सामान्य निवासी और आयु संबंधी पात्रता पूरी करना जरूरी है। साथ में आयु निवास प्रमाण व फोटो लगेगी। विशेष कैंप सुबह 10 से शाम 4 बजे तक लग रहे हैं।इस दौरान एसडीएम अभिषेक प्रताप सिंह, नायब तहसीलदार नेहा सचान, थानाध्यक्ष कमल भाटी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।