दून वैली पब्लिक स्कूल में 'संकल्प से सफलता तक' विषय पर प्रेरणादायक सत्र
देवबंद (सहारनपुर)। द दून वैली पब्लिक स्कूल देवबंद में कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए 'संकल्प से सफलता तक' विषय पर प्रेरणादायक सत्र का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता विद्यालय के डायरेक्टर एवं भारतीय ज्ञान परंपरा के प्रसिद्ध वक्ता अनुराग सिंघल रहे।
उन्होंने विद्यार्थियों को स्पष्ट लक्ष्य, दृढ़ संकल्प, अनुशासन, सकारात्मक सोच और निरंतर प्रयास को सफलता का मंत्र बताया। टाइम मैनेजमेंट, विजन बोर्ड, मैनिफेस्टेशन और कृतज्ञता भाव पर विशेष जोर दिया गया। उन्होंने कहा कि सफलता सपने देखने से नहीं, बल्कि सही दिशा में निरंतर परिश्रम से मिलती है। प्रधानाचार्या सीमा शर्मा ने कहा कि यह सत्र विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास और आत्मविश्वास बढ़ाने की दिशा में सार्थक पहल है।