कोतवाली देहात पुलिस ने चोरी का किया खुलासा, 2 शातिर चोर गिरफ्तार, भारी मात्रा में जेवरात बरामद
सहारनपुर। थाना कोतवाली देहात पुलिस ने घर में घुसकर चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए 2 शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है।
घटना का विवरण: दिनांक 16 अक्टूबर 2026 को वादी फतेह मोहम्मद निवासी अहमद कॉलोनी ने तहरीर दी थी कि अज्ञात चोरों ने उसके घर में घुसकर ज्वेलरी और नकदी चोरी कर ली है। इस पर थाना कोतवाली देहात पर मुकदमा संख्या 523/2026 धारा 305(A) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस कार्रवाई: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी द्वितीय के पर्यवेक्षण और प्रभारी निरीक्षक हृदय नारायण सिंह के नेतृत्व में टीम गठित की गई। टीम ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना पर नवनिर्मित हाईवे बड़ी नहर पुल के पास से दो अभियुक्तों को पकड़ा।
गिरफ्तार अभियुक्त:
1. असगर पुत्र चंदू निवासी ग्राम हबीबगढ़, थाना कोतवाली देहात, सहारनपुर
2. सोनू पुत्र यामीन निवासी मोहल्ला गढ़ी रोड, थाना सिटी, यमुनानगर, हरियाणा
बरामदगी: अभियुक्तों के कब्जे से 6 कंगन, 2 गले के हार, 4 अंगूठी, 1 टीका, 4 झुमके, 2 कान के टॉप्स, 6 नाक की नथ, 8 पाजेब, 3 अंगूठी, 2 बिछुए, 3 हाथ घड़ी, 1 मटर माला, 3 हार, 31 छोटे-बड़े झुमके, 8 टीके मूंगा जड़े, 7 चूड़ी व 9 मूंगा की माला बरामद हुई है। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर धारा 305(ए)/317(2) बीएनएस के तहत कार्रवाई कर अभियुक्तों को न्यायालय में पेश किया है।