फतेहपुर पुलिस ने शांति भंग की आशंका में 4 को किया गिरफ्तार
छुटमलपुर, सहारनपुर। थाना फतेहपुर पुलिस ने कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में एसपी ग्रामीण व सीओ सदर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह के नेतृत्व में 24 अक्टूबर को ग्राम मुजफ्फराबाद में कार्रवाई की गई।
गिरफ्तार व्यक्ति: कर्मवीर पुत्र प्रसादा (47), विजयपाल पुत्र चेतराम (68), शकुन्तला पत्नी कर्मवीर (45) और किरण पत्नी काला (35), सभी निवासी ग्राम मुजफ्फराबाद, थाना फतेहपुर। पुलिस ने सभी के विरुद्ध धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत चालानी कार्रवाई कर माननीय न्यायालय में पेश किया। टीम में प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह, एसआई अंकुर चौधरी, हेड कांस्टेबल बबलू राणा, कांस्टेबल जितेंद्र और महिला कांस्टेबल बीरवती शामिल रहे।